पिता पुत्र पर फायरिग, बाल-बाल बचे, केस दर्ज
पहले चतर सिंह पक्ष की ओर से राजेंद्र ने जसविद्र व उसके बेटों सहित छह सात लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गंदापुरा में जसविद्र व चतर सिंह पक्ष के बीच चल रही पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। पहले चतर सिंह पक्ष की ओर से राजेंद्र ने जसविद्र व उसके बेटों सहित छह सात लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया। अब जसविद्र ने चतर सिंह पक्ष पर फायरिग करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि जहां पर घटना हुई है। इस मौके पर गोली चलने का कोई निशानी नहीं मिली है। बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश की जा रही है।
गांव गंदापुरा निवासी जसविद्र सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही चतर सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा है। शाम को वह अपने बेटे मनीष के साथ किसी काम से जा रहा था। तभी चतर सिंह ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि पिस्टल निकालकर फायर किया। गोली उसकी बराबर से निकली। किसी तरह से वह बचकर भागे।