Move to Jagran APP

सांई सौभाग्य संस्था के टी स्टाल पर मुफ्त मिलती चाय

सांई सौभाग्य संस्था की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में सांई मंदिर के बाहर टी स्टाल लगाया गया है। यहां मिलने वाली चाय के पैसे नहीं चुकाने पड़ते। निश्शुल्क सुविधा संस्था की ओर से छह माह पहले शुरू की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:06 PM (IST)
सांई सौभाग्य संस्था के टी स्टाल पर मुफ्त मिलती चाय
सांई सौभाग्य संस्था के टी स्टाल पर मुफ्त मिलती चाय

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सांई सौभाग्य संस्था की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में सांई मंदिर के बाहर टी स्टाल लगाया गया है। यहां मिलने वाली चाय के पैसे नहीं चुकाने पड़ते। निश्शुल्क सुविधा संस्था की ओर से छह माह पहले शुरू की गई थी। 50 कप से हुई शुरूआत आज 200 से ज्यादा कम पर पहुंच चुकी है। श्रमिक व राहगीर इसका लाभ नियमित रूप से उठाते हैं। इस पर आने वाला खर्च संस्था उठाती है। इसलिए शुरू की

loksabha election banner

संस्था के महासचिव निपुण गर्ग बताते हैं कि वे रोजाना देखते थे औद्योगिक क्षेत्र में बहुत से लोग ऐसे भी आते थे जिनको काम नहीं मिलता था। या काम मिलने का इंतजार लंबा होता था। इन लोगों के पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वे अपने पैसे से चाय लेकर भी ले सकें। इस पर उन्होंने सांई मंदिर के बाहर निश्शुल्क चाय का लंगर लगा दिया।यहां कोई भी व्यक्ति चाय ले सकता है। 50 कप से शुरू आत हुई थी। रसोई पहले से ही चल रही

संस्था की ओर स सांई रसोई भी चलाई गई। भोजन सेवा पांच वर्षों से जारी है। यहां जरूरतमंद लोग भोजन ग्रहण करते हैं। इसका खर्च संस्था की ओर से पूरा किया जाता है। बेहतर मिलती है सुविधा

चाय लंगर स्टाल पर खड़े राहुल, मोहन, राजकुमार ने बताया कि संस्था की सोच सराहनीय है। इनके प्रयास से रोजाना सैकड़ों लोगों को निश्शुल्क चाय मिलती है। वे लोग यहां काम की तलाश में आए थे। पहले फव्वारा चौक के नजदीक खड़े होते थे। काम नहीं मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र में काम की तलाश में आए। काम न मिलने से जेब में पैसे नहीं थे। इसलिए वे लोग इस सुविधा का लाभ लेने स्टाल पर पहुंचे। अब मौसम में बदलाव भी हुआ है। चाय की जरूरत महसूस हो रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.