विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में सो रही 14 साल की लड़की को उठाकर ले गए, किया साम‍ूहिक दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 22 Apr 2018 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 09:00 PM (IST)

यमुनानगर के एक गांव में चार लोगों ने देर रात दो बजे एक घर में घुसकर 14 साल की लड़की ...और पढ़ें

घर में सो रही 14 साल की लड़की को उठाकर ले गए, किया साम‍ूहिक दुष्‍कर्म
घर में सो रही 14 साल की लड़की को उठाकर ले गए, किया साम‍ूहिक दुष्‍कर्म

जेएनएन, यमुनानगर। जिले के जठलाना क्षेत्र के एक गांव में रात में करीब दो बजे चार दोस्त घर के आंगन में सो रही एक किशोरी काे उठाकर लग गए। वे उसे गांव से बाहर ले गए, जहां दो युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात 19 अप्रैल की है। डर की वजह से पीडि़ता चुप रही। आखिरकार उसने मां को घटना के बारे में बताया। लड़की की मां ने इस बारे में प‍ुलिस में शिकायत दी। सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर एकनाबालिग आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया।

पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन लड़कियां व दो लड़के हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है। 19 अप्रैल को वह अपने पति के साथ लाडवा की अनाज मंडी में काम करने गई थी। लाडवा में वह अपनी बहन के पास ही ठहर गई थी। 20 अप्रैल की शाम को गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार ने फोन कर उन्हें वापस बुला लिया। घर पहुंचने पर बेटी ने बताया कि रात को वह अपने भाई-बहनों के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी।

लड़की ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक चार युवक आए, जिन्होंने कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया। वे उसे उठाकर घर से 50 कदम दूर शिव मंदिर के पास बनी धर्मशाला के बरामदे में ले गए। गांव के ही मेहर लाल व विकास उर्फ काला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विकास के पास चाकू भी था, जो उसने उसके गले पर रखा हुआ था। उसके दो साथी बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे।

लड़की ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई वो उसे व उसके भाइयों को जान से मार देंगे। इस दौरान आरोपितों ने उसका सिर पकड़कर दीवार में मार दिया, जिससे वह अचेत हो गई। होश आने के बाद वह किसी तरह अपने घर पर पहुंची। पीडि़ता की मां ने बताया कि इस घटना के बाद से बेटी काफी डरी हुई थी। इसके बाद 21१ अप्रैल को घटना की शिकायत महिला थाने में दी गई।

महिला थाना की एसएचओ शीलावंती ने बताया कि मेहर लाल व विकास उर्फ काला पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इनके दो अन्य साथी भी इस साजिश में शामिल थे। आरोपितों पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ : इस मामले में पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने एसपी राजेश कालिया को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। डीजीपी संधू ने बताया कि चारों आरोपितों की पहचान हो चुकी है। इनमें दो मुस्लिम है। एक नाबालिग आरोपित को पकड़ा जा चुका है।

यमुनानगर के एसपी राजेश कालिया ने बताया कि किशोरी के साथ धर्मशाला परिसर में गलत काम हुआ है। यह धर्मशाला किसी मंदिर का पार्ट नहीं है। एक आरोपित पकड़ा जा चुका है, उसके और पीडि़ता के बीच जान-पहचान की भी तहकीकात की जा रही है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी और महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमें बना दी गई हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।