विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी की खूबसूरत PHOTOS, ज्वेलरी और दुल्हन के जोड़े में अप्सरा दिखीं अफशां खान

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:33 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का निकाह हरियाणा के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकरम खान की बेटी अफशां से दिल्ली में हुआ।

अरबाज और अफशां की शादी (फोटो- सोशल मीडिया)

अरबाज और अफशां की शादी (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का अफशां से निकाह

  2. रिसेप्शन में सीएम सैनी, हुड्डा सहित कई नेता मौजूद

  3. लाल लहंगे में दुल्हन अफशां दिखीं बेहद खूबसूरत

डिजिटल डेस्क, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की बेटे अरबाज की शादी इन दिनों सुर्खियों का विषय बनी हुई है। हुसैन के बेटे अरबाज का निकाह जगाधरी से कांग्रेस के विधायक और हरियाणा के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकरम खान की बेटी अफशां से हुआ है।

इस बीच शादी के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र लाल हुड्डा सहित कई नेता मौजूद रहे। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। जहां एक ओर अरबाज शादी के लिबाश में राजकुमार नजर आ रहे हैं, वहीं अफशां लाल लहंगे और सुंदर जुलरी में बिल्कुल राजकुमारी दिख रही हैं।

अरबाज और अफशां की शादी की Photos

nayab_singh_saini

निकाह के जोड़े में अफशां बहुत ही प्यारी लग रही हैं। अरबाज भी शेरवानी में सुंदर लग रहे हैं। निकाह के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा-दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता मौजूद रहे।

shahnawaz_beti_sis

अफशां ने शादी के मौके पर डार्क रेड क्लर का लहंगा पहना हुआ है। यह आज कल काफी ट्रेंड में भी है। उन्होंने हाथों में सुंदर कड़े और चुड़ियां भी पहनी हुई हैं, गोल्डन कलर की जुलरी के साथ वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके लहंगे पर सिल्क का महीन एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ था। 

shahnawaz_beti

शादी के मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मौजूदगी भी रही। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाजजी के सुपुत्र सैय्यद अरबाज हुसैन एवं अफशां खान के निकाह के पश्चात आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होकर नवदंपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

shanawaz_photos

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे अरबाज हुसैन की शादी दिल्ली के चाणक्यपुरी में मौजूद पीएसआआई क्लब में हुई थी। 26 अक्टूबर को उन्होंने रिसेप्शन रखा था।

shahnawaz_beti_marriages

दुल्हन अफशां खान हरियाणा के यमुनानगर के अंतर्गत गांव खिजरी के अकरम खान और कांग्रेस विधायक की बेटी हैं। अफशां ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की हुई है। अफशां के पिता अकरम खान लंबे समय से हरियाणा की राजनीति में एक्टिव हैं।

shanawaz_beti_marriages

पूर्व मंत्री शाहनवाज खान के बेटे अरबाज का इंपोर्ट-एक्पो्र्ट का बिजनेस है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बिहार के सुपौल के निवासी हैं।

bhupedra_hoodaa

वैवाहिक समारोह में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी भी रही।

यह भी पढ़ें- शाहनवाज हुसैन की बहू बनीं कांग्रेस MLA की बेटी, भावुक हुए पिता अकरम खान, बोले- पहले खिलौने लाता था आज शादी का जोड़ा...

यह भी पढ़ें- BJP नेता के घर ब्याही गईं कांग्रेस विधायक की बेटी, कौन हैं शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां खान? शादी में पहुंचे कई दिग्गज