आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा ज्वाइन की
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने भाजपा ज्वाइन की। उनका विधानसभा स्पीकर कंवरपाल रादौर विधानसभा के विधायक श्याम सिंह राणा निगम मेयर मदन चौहान और जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी ने स्वागत किया।
जागरण संवाददाता यमुनानगर : आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने भाजपा ज्वाइन की। उनका विधानसभा स्पीकर कंवरपाल, रादौर विधानसभा के विधायक श्याम सिंह राणा, निगम मेयर मदन चौहान और जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 धारा को जम्मू कश्मीर से हटाकर देश के लिए एक ऐतिहासिक काम किया है, जिससे सभी देशवासी खुश है। उनसे प्रेरित होकर ही बीजेपी को ज्वाइन किया है। मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार पूरी ईमानदारी से पढ़े-लिखे युवाओं को मेरिट के आधार पर बिना किसी खर्च के नौकरियां दी हैं। इनसे प्रेरित होकर ही बीजेपी को ज्वाइन किया। प्रकार आंगनबाड़ी वर्करों की सेलरी बढ़ाई है। मुख्यमंत्री आम जनता के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इनकी ईमानदारी से प्रेरित होकर ही बीजेपी का हाथ थामा है।
इनसेट
पूर्व सरपंच भाजपा में हुए शामिल
देवधर : श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो दिया है। ये शब्द विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत गांव प्रताप नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहें। प्रताप नगर के पूर्व सरपंच राजीव वालिया अपने साथी एडवोकेट विकास वालिया, अनुपम, विक्की, समर गांधी, मनिक मेहता, राजेश वालिया आदि भाजपा में शामिल हुए।
फोटो : 63
पूर्व विधायक के पूर्व निजी सचिव भाजपा में शामिल
जगाधरी : जगाधरी के पूर्व विधायक अकरम खान के पूर्व निजी सचिव पंडित ओम प्रकाश भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आस्था जताई है। विस अध्यक्ष कंवरपाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं।