आइटीआइ में 590 सीटें खाली
आइटीआइ में अब सीट अलॉट न करके अंकों के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। दाखिला लेने वाले छात्र अपने फार्म सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवा सकते हैं। अभी भी सभी छह राजकीय आइटीआइ में 590 सीटें खाली पड़ी हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आइटीआइ में अब सीट अलॉट न करके अंकों के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। दाखिला लेने वाले छात्र अपने फार्म सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवा सकते हैं। अभी भी सभी छह राजकीय आइटीआइ में 590 सीटें खाली पड़ी हैं।
राजकीय आइटीआइ यमुनानगर की सबसे बड़ी आइटीआइ है, इसलिए यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ है। राजकीय आइटीआइ में दाखिला लेने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। इसके बाद किसी को भी दाखिला नहीं मिलेगा। 17 व 18 अगस्त को छात्रों के फार्म नहीं लिए जाएंगे। अब आइटीआइ में 19, 20 व 21 अगस्त को सुबह फार्म लिए जाएंगे और इसके बाद दाखिला लिया जा सकेगा। नाचरौन में केवल चार दाखिले :
राजकीय आइटीआइ नाचरौन में पहली बार दाखिले हो रहे हैं। यहां पर सिलाई कढ़ाई की 19 सीटें हैं। अभी तक यहां केवल चार दाखिले ही हो सके हैं। 15 सीटें खाली हैं। 21 तक दाखिले होंगे : डीपी लूथरा
राजकीय आइटीआइ यमुनानगर के प्रिसिपल डीपी लूथरा का कहना है कि छात्र सुबह 9 से 11 बजे तक अपने फार्म जमा करवा सकते हैं। दाखिले की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। शुक्रवार सुबह तक सभी राजकीय आइटीआइ में खाली सीटों पर एक नजर:
आइटीआइ खाली सीट
यमुनानगर 308
छछरौली (महिला) 22
छछरौली (को-एड) 44
साढौरा 130
सरस्वती नगर 71
नाचरौन 15