Move to Jagran APP

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, रेंगते रहे वाहन

शीतलहर का दौर जारी है। रविवार को शीत हवाओं व कोहरे ने खूब मुश्किलें बढ़ाई। सुबह के समय हालात काफी खराब देखे गए। नजदीक से आता हुआ वाहन भी दिखाई नहीं दिया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड अभी जारी रहेगा। दिन के समय मौसम साफ व सुबह कोहरा छाया जा रह सकता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 05:33 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:21 AM (IST)
कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, रेंगते रहे वाहन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शीतलहर का दौर जारी है। रविवार को शीत हवाओं व कोहरे ने खूब मुश्किलें बढ़ाई। सुबह के समय हालात काफी खराब देखे गए। नजदीक से आता हुआ वाहन भी दिखाई नहीं दिया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड अभी जारी रहेगा। दिन के समय मौसम साफ व सुबह कोहरा छाया जा रह सकता है। अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 11 बजे धूप निकलने पर राहत मिली है। तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

loksabha election banner

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। सोमवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने संभावना है। बादल छाए रह सकते हैं। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस, बुधवार को मौसम साफ रहने व अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम 17 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

------

स्वास्थ्य का रखें ख्याल

चिकित्सकों के मुताबिक ठंड से बचाव रखना जरूरी है। कोहरा होने पर वाहन धीमी गति से चलाएं। नशे में वाहन न चलाएं। बच्चों को दुपहिया वाहन पर आगे न बिठाएं। बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाए रखें, क्योंकि इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बीमारी की गिरफ्त में जल्दी आने की संभावना रहती है। बच्चों को गर्म कपड़े की एक लेयर से अधिक के पहनाएं। गर्म वातावरण से एकदम ठंडे वातावरण में न जाएं। छोटे बच्चों को बाइक पर न बिठाएं। शादी-समारोहों में खानपान का विशेष ध्यान रखें। सुबह सैर के समय गर्म कपड़े व मोजे पहनकर ही घर से निकलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.