मकान के बाहर खड़ी कार में लगाई आग
रेहडा खुर्द में घर के बाहर खड़ी कार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। शोर सुनकर मकान मालिक बलदेव सिंह बाहर आए तो आरोपित भाग निकले। इस दौरान कार से किसी तरह से आग बुझाई। आरोपितों की फोटो भी सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें पांच युवक भागते दिख रहे हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
करेहडा खुर्द में घर के बाहर खड़ी कार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। शोर सुनकर मकान मालिक बलदेव सिंह बाहर आए, तो आरोपित भाग निकले। इस दौरान कार से किसी तरह से आग बुझाई। आरोपितों की फोटो भी सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें पांच युवक भागते दिख रहे हैं। मौके से तेल की खाली बोलत भी बरामद हुई है। जगाधरी सदर पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है।
बलदेव सिंह छतों पर ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि रात को उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार घर के बाहर खड़ी की थी। करीब दो बजे उनकी कार में किसी ने आग लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते आग बुझा दी गई। जिससे कार पूरी तरह से जलने से बच गई। बलदेव सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पता नहीं किस रंजिश में उनकी कार को आग लगाई गई।