भाईचारे का संदेश देते हैं त्योहार : सोनिया
प्रिसिपल सोनिया राणा ने कहा कि भारतीय पर्व प्रेम भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। बच्चों ने झूला झूलते हुए हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : खंड बिलासपुर के निजी व सरकारी स्कूलों में तीज के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मारवा कला स्थित जय गीतांजलि विजडम पब्लिक स्कूल में बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर आए।
प्रिसिपल सोनिया राणा ने कहा कि भारतीय पर्व प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। बच्चों ने झूला झूलते हुए हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चेयरमैन राजबीर राणा ने बच्चों को हरियाली तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। मेहंदी प्रतियोगिता में जानवी, जश्नजीत, पारूल व खुशी ने क्रमश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
शिवालिक हाई स्कूल में हरियाली तीज पर्व पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्यध्यापक भूपेन्द्र सिंह सोढ़ी ने की। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रगति व तान्या ने पहला, सिमरन, जिवांशी ने दूसरा, प्रियंका व जश्नदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर गुरमीत कौर, शिवानी सैनी,कमलेश स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।
जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां में तीज पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रिसिपल अंजू गोस्वामी ने बताया कि सावन में मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रकृति एक नया रूप लेती है। मेहंदी प्रतियोगिता मे महक ने पहला, भावना व आशिमा ने दूसरा व अर्शदीप व अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक सचिव प्रवीन गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप