हरियाणा के राधौर में कृषि मंत्री आवास से कल होगा धरना समाप्त, एसएसएम के गन्ना यार्ड में जुटेंगे दोनों संगठन
राधौर में कृषि मंत्री के आवास पर चल रहा किसानों का धरना बुधवार को समाप्त हो जाएगा। अब सभी किसान एकजुट होकर सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में गन्ने के 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
-1795513823531_m.webp)
राधौर के किसान धरना प्रदर्शन करते हुए (जागरण फोटो)
HighLights
कृषि मंत्री आवास पर चल रहा धरना आज समाप्त होगा।
सभी किसान सरस्वती शुगर मिल के यार्ड में एकजुट होंगे।
गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग।
संवाद सहयोगी, रादौर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह के आवास पर चल रहा भाकियू का धरना बुधवार को समाप्त हो जाएगा। दोनों संगठन एकजुट होकर सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरने पर बैठेंगे।
मंगलवार को धरने पर भाकियू (टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर व भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना कहा कि रादौर का यह धरना प्रदर्शन बुधवार को समाप्त करते हुए सभी किसान इकट्ठे शुगर मिल में चल रहे धरने में शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर व संजू गुंदियाना ने बताया कि गन्ने की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष रतन मान और गुरनाम सिंह चढूनी ने एक साझा संयुक्त किसान मोर्चा बनाया है।
अब एकता के साथ लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ी जाएगी। रादौर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास के सामने पिछले चार दिनों से धरना चल रहा है। जिसमें आज यह निर्णय लिया गया है कि शुगर मिल में आठ दिनों से जारी धरने में सभी किसान एक साथ बैठेंगे। जब तक गन्ने का सही रेट नहीं मिल जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
आज धरना स्थल पहुंचेंगे रतन मान
बुधवार को रादौर के धरना स्थल पर प्रदेशाध्यक्ष रतन मान पहुंचेंगे। उसके बाद यहां से धरना समाप्त कर सभी किसान एक साथ शुगर मिल के धरने में जाएंगे। संजू गुंदियाना ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा नहीं करती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।