विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में 7.50 लाख रुपये के लेनदेन से परेशान किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:13 PM (IST)

व्यासपुर के मोहड़ी गांव में 52 वर्षीय किसान गुलाब सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में 7.50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शीलू और राजबीर सहित अन्य पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

सात लाख 50 हजार रुपये के लेनदेन से परेशान किसान ने दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर

सात लाख 50 हजार रुपये के लेनदेन से परेशान किसान ने दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. किसान गुलाब सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट मिला

  2. 7.50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर था मानसिक रूप से परेशान

  3. शीलू, राजबीर सहित अन्य पर प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, व्यासपुर। क्षेत्र के गांव मोहड़ी में 52 वर्षीय किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसने ताहरपुर निवासी शीलू, मछरौली निवासी राजबीर व अन्य पर रुपयों के लेन देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

मृतक के बेटे ने व्यासपुर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। शिकायत में गांव मोहड़ी निवासी अंकुश ने बताया कि उसके पिता गुलाब सिंह खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते थे। बुधवार की सुबह पिता घर से निकले थे। इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

उनकी तलाश की तो वह खेत में ट्यूबवेल के कमरे में चारपाई पर बेहोशी की हालत में मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पिता को तुरंत अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जेब से मिली पर्ची पर लिखा कारण

मृतक की जेब से एक पर्ची भी मिली। उसने लिखा है कि शीलू व राजबीर से उसे सात लाख 50 हजार रुपये लेने हैं। कई बार उनसे बात की लेकिन वे रुपये नहीं दे रहे हैं। इस कारण वह परेशान है। हालांकि, इस पर्ची पर मृतक के साइन नहीं है।

वहीं, पर्ची के दूसरी ओर मेनपाल, इकबाल व अयूब के भी नाम लिखे हैं। अंकुश का कहना है कि पिता ने कई बार बताया था उनसे रुपये लेकर वापस नहीं किए जा रहे हैं। आरोप है कि इसी परेशानी में पिता ने आत्महत्या की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।