डॉ. निंफिया पंडित को एक्सीलेंस अवार्ड
डीएवी डेंटल कॉलेज के पीरियोडोंटिक विभाग को गैर सरकारी संस्था आइवरी इंडिया गाइडेंट ने एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा। विभागाध्यक्ष डॉ. निंफिया पंडित ने यह सम्मान ग्रहण किया। 29 दिसंबर को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में यह कार्यक्रम हुआ था।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
डीएवी डेंटल कॉलेज के पीरियोडोंटिक विभाग को गैर सरकारी संस्था आइवरी इंडिया गाइडेंट ने एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा। विभागाध्यक्ष डॉ. निंफिया पंडित ने यह सम्मान ग्रहण किया। 29 दिसंबर को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में यह कार्यक्रम हुआ था। इसमें डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके बाली, डॉ. महेश वर्मा, डॉ. मनीष लाहौरी और डॉ. कक्कड़ शामिल हुए थे। उन्होंने ही डॉ. पंडित को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएवी डेंटल कॉलेज के डीन डॉ. आइके पंडित ने बताया कि संस्था की ओर से देश भर के 300 डेंटल कॉलेजों के विभागों को आमंत्रित किया था। इसमें आवेदन करने के बाद कॉलेज में मिल रही मेडिकल सुविधा,मरीजों की संख्या और रिसर्च के आधार पर चुनाव किया जाता है। जो संस्था के मापदंडों पर खरा उतरता है।उसे ही अलग-अलग श्रेणी में चुना जाता है। इसमें डॉ. निंफिया को चुना गया है। इससे कॉलेज का सम्मान देशभर में बढ़ा है।