Move to Jagran APP

सहभागिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का पर्व

लोकतंत्र के पर्व को उत्सव की तरह लेना चाहिए। त्योहार की तरह मनाना चाहिए। ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करना होगा जो लोगों की आवाज बने।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 01:00 AM (IST)
सहभागिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का पर्व
सहभागिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का पर्व

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: लोकतंत्र के पर्व को उत्सव की तरह लेना चाहिए। त्योहार की तरह मनाना चाहिए। ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करना होगा जो लोगों की आवाज बने। उनकी दिक्कत को समझे और उस दिशा में काम करें। सबकी सहभागिता ये कार्य पूरा हो सकेगा। ये बात वक्ताओं ने मंगलवार को कही। मौका था फैमिली प्लानिग एसोसिएशन कार्यालय में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम का। इसमें शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया। फोटो : 07

loksabha election banner

पांच साल में एक बार सभी वोटरों को अपनी मर्जी की सरकार चुनने का मौका मिला है। सभी को मतदान करना चाहिए, जिससे कि मजबूर और बेहतर सरकार बने। हर दल सरकार में आने के बाद जनता को भूल जाता है और अपना विकास शुरू कर देता है। ये प्रथा रोकनी होगी। ऐसा सभी के प्रयास से ही संभव होगा। दैनिक जागरण समाचार पत्र ही नहीं पाठकों का मित्र भी है।

पवन कुमार, शिक्षाविद् जगाधरी फोटो : 08

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है। कई लोग मतदान तक नहीं करते हैं। ऐसा करना गलत है। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। वे सभी से आह्वान करते हैं कि 12 मई के दिन मतदान जरूर करें। जब सभी मतदान करेंगे तो मजबूत सरकार का गठन होगा। सड़क बनती हैं। बात करे शहर में विकास की तो सड़कें बन भी रहीं है और टूट भी रहीं हैं। इस तरफ ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उमेश अरोड़ा, जगाधरी फोटो : 09

सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। जैसे लोग सरकार चुनेंगे। ऐसे ही सरकार बनेंगी। इसलिए सभी अच्छे लोगों को मिलकर एक मजबूत, सकारात्मक, अच्छे फैसले लेने वाली सरकार चुननी चाहिए। बहुत से युवा ऐसे हैं, जिनके वोटर कार्ड तक नहीं है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि कॉलेज में वोटर कार्ड बन सकें।

मनप्रीत, पटेल नगर, यमुनानगर फोटो : 10

वोटर आइडी का कई को नहीं पता होता है। जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उनका युवाओं से आह्वान कि मतदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करे। ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करें तो रोजगार के साधन बढ़ाने की बात करे।

कंचन, ममीदी, फोटो : 11

जिस तरह से नौकरी में रिटायरमेंट की उम्र तय होती। उसी तरह से नेताओं की रिटायरमेंट की उम्र तय होनी चाहिए, जिससे कि राजनीति के अखाडे़ में जमे बैठे लोगों की संख्या कम हो और नए लोग ऊर्जा के साथ आकर राजनीति करें।

सीमा देवी, खुंडेवाला, यमुनानगर फोटो 12

वोट डालना सबका अधिकार है। हम इससे ही पीछे हट जाते हैं। हमें वोट जरूर देना चाहिए। हर जगह विकास कार्य की बात हो रही है तो स्लम एरिया की तरफ भी ध्यान दिया जाना चाहिए। जिससे वहां के लोग भी सुविधाओं का लाभ ले सके।

अरविद शर्मा, बैंक कॉलोनी फोटो : 13

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की नितांत जरूरत है। सरकार ने 134ए सुविधा दी है। इसको लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तब भी आधे से ज्यादा लोग इस सुविधा से महरूम रह जाते हैं। अब मौका जनता को मिला है। अपने वोट से अच्छा प्रतिनिधि चुनने का। ऐसे को मतदान करना चाहिए जो इस दिशा में बेहतर कार्य कर सके।

मालती, गांधी नगर फोटो : 14

चुनावी मौसम में सभी दल अपने अपने घोषणा पत्र जारी करते हैं। सरकार बनने के बाद अपने ही घोषणा पत्र को भूल जाते हैं। जब भी नेता जी वोट के लिए लोगों के बीच में आए तो सबसे पहले घोषणा पत्र के बारे में पूछना चाहिए।

पारूल शर्मा, जोगेंद्र नगर फोटो :15

लोकतंत्र को उत्सव के रूप में लेना चाहिए। मतदान में सबको सहभागिता निभानी चाहिए। सुविधाएं तो बहुत दी जाती हैं। आमजन तक ये पहुंच नहीं पाती। इस दिशा में कार्य किए जाने की जरूरत है।

संजीव कुमार, बिजनेसमैन, सरोजिनी कॉलोनी फोटो : 16

हमें वोट का अधिकार मिला है। फिर इसका इस्तेमाल करने में लोग क्यों घबराते हैं। ये जनता का वक्त है। महंगाई की तरफ ध्यान देना चाहिए। खासकर बच्चों की फीस के मामले में। स्कूल संचालक अपनी ओर से फीस बढ़ाते हैं। इसके मापदंड तय करने बारे विचार करना चाहिए।

सतबीर राणा, काल्हड़ी कला, फोटो : 17

देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। सभी प्रतिनिधि पढ़े लिखे होने चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग नियम बनाए। चुनाव लड़ने के लिए योग्यता तय की जाए। शिक्षित ही देश व जनता की हित में अच्छा काम कर सकता हैं। अच्छे प्रतिनिधि के लिए सबका योगदान जरूरी है।

मनोज कुमार, कलानौर फोटो : 18

स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए ध्यान देना चाहिए। जो योजना शुरू की है। उसमें सभी को शामिल करना चाहिए। इससे लोग लाभान्वित होंगे। सभी को मतदान करना जरूरी है। जब सब मतदान करेंगे तो अच्छा जनप्रतिनिधि मिलेगा।

गुरपाल सिंह, पुराना हमीदा फोटो : 19

ऑनलाइन वोटिग होनी चाहिए। इसका फायदा ये होगा जो युवा गुरुग्राम, दिल्ली या अन्य शहरों में रहते हैं। इससे उनको लाभ होगा। क्योंकि एक दिन के अवकाश में आनाजाना संभव नहीं होता। उनके तीन बेटे हैं। इनमें एक दिल्ली, दूसरा गुरुग्राम, तीसरा विदेश में है। ऑन लाइन सुविधा हो तो वहां से मतदान कर सकेंगे।

अशोक धवन, सरोजिनी कॉलोनी फोटो : 20

जो सरकार देश हित की बात करें। उस सरकार को लोगों को चुनना चाहिए। धर्म, जाति सभी को बड़ा राष्ट्रीय धर्म है। जब भी प्रत्याशी वोट के लिए आए तो राष्ट्रवाद के बारे में जरूर बात करनी चाहिए। सफाई अभियान चल रहा है। जब तक सख्ती नहीं होगी सफल नहीं हो सकेगा।

अमृतपाल कौर, जगाधरी वर्कशॉप फोटो : 21

नेताओं को कई कई तरह की पेंशन मिल रही है, जबकि दूसरे लोगों के लिए नियम अलग है। सभी नेताओं को मिलने वाली पेंशन के नियम में बदलाव होना चाहिए। यह भी नियम बने कि किसी भी नेता की पेंशन न मिले। रोजगार की दिशा में भी काम करना चाहिए। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा।

नवीन कंबोज, बकाना प्रोगाम ऑफिसर, एफपीएआइ फोटो : 22

लोकतंत्र के इस महापर्व में सबको वोट की आहुति डालनी चाहिए। अवकाश समझकर बाहर नहीं जाना चाहिए। पहले वोट देना चाहिए। उसके बाद प्लानिग बाहर जाने की करनी चाहिए। किसानों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

धर्मवीर, नौशहरा

फोटो : 23

वोट जरूर देनी चाहिए। किसी के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी सोच के साथ प्रयोग करना चाहिए। नोट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके प्रयोग से वोट खराब होता है। कोशिश करनी चाहिए कि वोट अपने पसंद के प्रतिनिध को जरूर दें। प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए।

डॉ. अंजना तलूजा, प्रबंधक एफपीएआइ कन्हैया चौक फोटो : 24

अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने का मौका हमें पांच साल बाद मिलता है। इसके लिए मतदान सबसे बड़ा हथियार हमारे पास है। वोट की ताकत है। वोट का सही प्रयोग हमे अच्छा प्रतिनिधि मिलेगा।

डॉ. आरती, हुडा 18 सेक्टर जगाधरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.