Move to Jagran APP

कर्मचारी कई दिन से कर रहे थे तैयारी, तहसीलदार बोले, मैंने आपको गिरफ्तार कर लिया, मैं आपको यहीं छोड़ता हूं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को सचिवालय में गिरफ्तारी देनी थी। इसके लिए कर्मचारी कई दिन से तैयारी कर रहे थे। 350 कर्मचारी कन्हैया चौक से प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचे। परंतु अधिकारी किसी को भी गिरफ्तार कर जेल तक नहीं ले गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जगाधरी दर्शन कुमार ने कर्मचारियों से कहा कि हमने आपको गिरफ्तार कर लिया और अब मैं आपको यहीं रिहा करता हूं। अब आप लोग जा सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 01:06 AM (IST)
कर्मचारी कई दिन से कर रहे थे तैयारी, तहसीलदार बोले, मैंने आपको गिरफ्तार कर लिया, मैं आपको यहीं छोड़ता हूं
कर्मचारी कई दिन से कर रहे थे तैयारी, तहसीलदार बोले, मैंने आपको गिरफ्तार कर लिया, मैं आपको यहीं छोड़ता हूं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को सचिवालय में गिरफ्तारी देनी थी। इसके लिए कर्मचारी कई दिन से तैयारी कर रहे थे। 350 कर्मचारी कन्हैया चौक से प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचे। परंतु अधिकारी किसी को भी गिरफ्तार कर जेल तक नहीं ले गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जगाधरी दर्शन कुमार ने कर्मचारियों से कहा कि हमने आपको गिरफ्तार कर लिया और अब मैं आपको यहीं रिहा करता हूं। अब आप लोग जा सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए।

loksabha election banner

पंचकूला में 10 सितंबर को प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, विधानसभा घेराव के समय पांच नेताओं के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमे दर्ज करने व संघ के राज्य ऑडिटर का स्थानांतरण करने के विरोध में जिला के विभिन्न विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारी कन्हैया साहिब चौक स्थित पार्क में इकट्ठा हुए थे। जिला प्रधान महीपाल सोदे व सचिव राजपाल सांगवान, जिला संयोजक महीपाल चमरौड़ी, बिजली विभाग से जोत ¨सह रावत कृष्ण चंद, विक्रम ¨सह, नायब ¨सह व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर केस दर्ज कर दिखा दिया है कि वो कर्मचारी हितैषी नहीं है। कर्मचारियों पर न केवल केस दर्ज किए गए बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर जेलों में बंद कर दिया गया। सैकड़ों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। आने वाले चुनावों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है तो दूसरी तरफ बेटियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि रेवाड़ी में बेटी से हुई द¨रदगी के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए व एफआइआर दर्ज न करने करने वाले पुलिस अफसरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार अपनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर काम करते हुए बेटी को जल्द से जल्द न्याय न्याय देने का काम करें। इसके बाद कर्मचारी जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए सचिवालय में गिरफ्तारी देने पहुंचे। मौके पर रामकुमार कंबोज, सोभन ¨सह, जरनैल ¨सह चिनालिया, मांगेराम तिगरा, राजकुमार ससौली, प्रवेश परोचा, शिक्षा विभाग से राकेश धनखड़, जगपाल ¨सह, संजय कंबोज, सुशील कुमार, वीरेंद्र शर्मा, प्रीतम ¨सह बालियान, यशपाल, रोडवेज से रतन ¨सह कलानौर, नंदलाल एमडीएम से सरबती, आंगनबाड़ी से मीनाक्षी शर्मा व रेखा सैनी, सुनीता, कविता, स्वास्थ्य विभाग से संतोष सैनी, अतिथि अध्यापकों से संत राम, सतपाल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.