Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

सर्व कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान महीपाल सोडे की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव राजपाल सांगवान ने कहा कि कर्मचारियों में सरकार की वादा खिलाफी और तानाशाही के खिलाफ रोष व्याप्त है। प्रदेश में कुल मजदूर संगठनों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM (IST)
कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सर्व कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान महीपाल सोडे की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव राजपाल सांगवान ने कहा कि कर्मचारियों में सरकार की वादा खिलाफी और तानाशाही के खिलाफ रोष व्याप्त है। प्रदेश में कुल मजदूर संगठनों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों से बातचीत करने की बजाय निलंबित करने की कार्रवाई के ¨नदा की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी कर्मचारियों को तुरंत बहाल कर 720 बसों का फैसला वापस ले। कर्मचारी नेता जोत ¨सह ने कहा कि कुछ विभागों के अधिकारी बेवजह कर्मचारियों को तंग कर रहे हैं। ऐसा करना बंद किया जाए।

loksabha election banner

कर्मचारी नेता राजकुमार ससौली ने कहा कि अधिकारी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बेवजह तंग करना बंद करें नहीं तो यूनियन को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। प्रांतीय नेता महीपाल चमरोड़ी ने कहा कि सरकार कर्मचारी आंदोलन को दबाना चाहती हैं। उसे किसी भी हालत में कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, अध्यादेश लाकर पिछली पॉलिसी रद होने से प्रभावित कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, एनपीएस वापस ली जाए, रोडवेज का निजी करण बंद किया जाए, सभी सार्वजनिक विभागों का विस्तार किया जाए और पक्की भर्ती की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.