रक्तदान शिविर में 80 यूनिट एकत्रित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अटल मानव सेवा संस्था बहरामपुर की ओर से से रक्तदान शिविर लगाया गया।
संवाद सहयोगी, जगाधरी : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अटल मानव सेवा संस्था बहरामपुर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें 80 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
डा. दहिया ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। कोरोना महामारी के दौरान रक्तदान कर बड़ा पुण्य का कार्य किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हमेशा मास्क पहनने व समाजिक दूरी का पालन करें। खंड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह राणा ने रक्त की एक बूंद किसी के लिए जीवनदायनी साबित हो सकती है। अटल मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। साथ ही मेधावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करती है। संस्था के महासचिव अनिल कुमार ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए निरंतर रक्त की जरूरत पड़ती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। ललित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गरीब लोगों को राशन भी संस्था उपलब्ध कराती है व गरीब कन्याओं के विवाह में भी सहयोग करती है। शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया हुआ। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने डा. दहिया को कोरोना वॉरियर्स के तौर पर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतीश चौपाल, नरेश कंबोज, संजय कांबोज, नवीन कैत, संजय रामपुर माजरा, अनिल कैत अनिल नयागांव, सुनील साबापुर, राकेश सैनी, विनोद कुमार, ग्राम बहरामपुर के सरपंच प्रजेश कुमार, बाकरपुर के सरपंच प्रवीन कुमार, महिला रक्तदाता ममता व रेनू काम्बोज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।