Move to Jagran APP

पांच स्थानों पर मनाया जाएगा दशहरा, तैयारी पूरी

दशहरा पर्व आज मनाया जाएगा। शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी। दहन स्थल के नजदीक मेले सा माहौल देखने को मिलेगा। एक दिन पहले दशहरा ग्राउंड में सफाई की गई। दुकानों के लिए निशानदेही की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 08:10 AM (IST)
पांच स्थानों पर मनाया जाएगा दशहरा, तैयारी पूरी
पांच स्थानों पर मनाया जाएगा दशहरा, तैयारी पूरी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दशहरा पर्व आज मनाया जाएगा। शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी। दहन स्थल के नजदीक मेले सा माहौल देखने को मिलेगा। एक दिन पहले दशहरा ग्राउंड में सफाई की गई। दुकानों के लिए निशानदेही की गई।

loksabha election banner

शहर में जिदल पार्क के नजदीक खाली मैदान में, पेपर मिल, दशहरा ग्राउंड, जगाधरी वर्कशाप में, जगाधरी मिल्ट्री ग्राउंड, तेजली खेल स्टेडियम के नजदीक दिन ढलते ही रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस की तैनाती रहेगी। दमकल केंद्र की गाड़ी रहेगी।

मनचंदा परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बना रहे हैं। कई दिन से पुतले बनाने के कार्य में लग जाते हैं। तेजली के नजदीक एक माह से रावण तैयार किया जा रहा है। इसी तरह माडल टाउन में सनातन धर्म मंदिर में रावण का कुनबा तैयार किया गया। मंगलवार दोपहर को क्रेन की मदद से इनको मैदान में खड़ा किया जाएगा। इससे पूर्व माडल टाउन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह जगाधरी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दहन किया जाएगा। आयोजन स्थल के नजदीक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.