Move to Jagran APP

डोर टू डोर जाकर नागरिकता संशोधन कानून बारे किया जागरूक

नागरिकता संशोधन कानून बारे जनता को जागरुक करने के लिए पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरु किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून से देश की जनता को मिलने वाले फायदों से अवगत करा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:32 AM (IST)
डोर टू डोर जाकर नागरिकता संशोधन कानून बारे किया जागरूक

संवाद सहयोगी, साढौरा : नागरिकता संशोधन कानून बारे जनता को जागरुक करने के लिए पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरु किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून से देश की जनता को मिलने वाले फायदों से अवगत करा रहे हैं। बलवंत सिंह ने रसूलपुर में जनंसपर्क करते हुए कहा कि सीएए का विरोध केवल अपने वोट बैंक को बनाने के लिए किया जा रहा है। जबकि वास्तव में सीएए के माध्यम से किसी की नागरिकता छीने जाने की बजाए कुछ देशों में प्रताड़ित किए जा रहे अल्पसंख्यकों को भारत में शरण देना ही है। मौके पर पवन सैनी, सुमत जैन, मान सिंह झंडा, अशोक बकाला, राघव गर्ग, देस राज महम्मदपुर, माम चंद गलौड़ी व सुरेंद्र जैन भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.