Move to Jagran APP

कुत्ते ने वृद्धा पर किया हमला, चेहरे पर काटा

हरगढ़ गांव में एक कुत्ते ने 62 वर्षीय गुरदयालो देवी पर हमला बोल दिया। उसके चेहरे को बुरी तरह से नोंच लिया। पड़ोस के एक युवक ने शोर मचाकर उसे कुत्ते से मुक्त कराया। बाद में ग्रामीणों ने उस कुत्ते को भी मार डाला। गुरदयालो को पीजीआइ रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:40 AM (IST)
कुत्ते ने वृद्धा पर किया हमला, चेहरे पर काटा
कुत्ते ने वृद्धा पर किया हमला, चेहरे पर काटा

जासं, यमुनानगर : हरगढ़ गांव में एक कुत्ते ने 62 वर्षीय गुरदयालो देवी पर हमला बोल दिया। उसके चेहरे को बुरी तरह से नोंच लिया। पड़ोस के एक युवक ने शोर मचाकर उसे कुत्ते से मुक्त कराया। बाद में ग्रामीणों ने उस कुत्ते को भी मार डाला। गुरदयालो को पीजीआइ रेफर किया गया है।

loksabha election banner

गुरदयालो के परिवार के रघुवीर सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। गुरदयालो सुबह खेत की ओर गई थी। उस समय परिवार के लोग सोए हुए थे। तभी उस पर आदमखोर एक कुत्ते ने हमला बोल दिया। पड़ोस का एक युवक खेत में गोबर डालने के लिए गया था, उसने गुरदयालो को देखा। उसके पास एक कुत्ता बैठा हुआ था। उसके मुंह पर खून लगा था। उसने शोर मचाया और कुत्ते को भगाया। गुरदयालो को अस्पताल पहुंचाया गया। रघुवीर ने बताया कि कुत्ते ने चेहरे को पूरी तरह से नोच दिया है। डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कराने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि गांव के पास हड्डा रोडी है। यहीं पर घूमते घूमते रहते हैं। वे लोगों पर हमला कर ते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.