ठेकेदार प्रथा को खत्म करके सरकार ने दी बड़ी राहत : अरोड़ा
डीसी रेट पर लगे सफाई कर्मचारियों को पक्का कर सरकार ने बड़ी राहत देने का काम किया है। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जिले के 163 सफाई कर्मचारी पक्के हो गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 09:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीसी रेट पर लगे सफाई कर्मचारियों को पक्का कर सरकार ने बड़ी राहत देने का काम किया है। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जिले के 163 सफाई कर्मचारी पक्के हो गए हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से मुलाकात की और आभार जताया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर विश्वास करती है। वचनबद्ध है कि सरकार की नीतियों का फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मौके पर जंगशेर सिंह, सुमीत गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें