राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : शर्मा
ब्रह्मांड के आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की ओर से महाराजा अग्रसेन कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ब्रह्मांड के आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की ओर से महाराजा अग्रसेन कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद प्रवीन शर्मा,विशिष्ट अतिथि के रूप में नई दिल्ली के वैज्ञानिक गजानन चौधरी, मुख्य वक्ता के रूप में जेसी बोस वा एमसीए विश्वविद्यालय फरीदाबाद के पूर्व कुलसचिव व विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे।
डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि देवर्षि नारद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उन्हें वेदों के ज्ञान के साथ साथ मानवीय जीवन के सभी पहलुओं का गहरा ज्ञान था। संगीत वाद्ययंत्र वीणा का आविष्कार उन्होंने ही किया था। आज मीडिया कार्य के समक्ष चुनौतियां हैं, लेकिन इन चुनौतियों के बीच भी मीडिया के साथी अपना काम अपनी जिदगी जोखिम में डालकर भी ईमानदारी,मेहनत व निष्ठा से कर रहे हैं। यही कारण है कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण बन गई।