नहर में डूबे किशोर का मिला शव
साइकिल चलाते-चलाते नहर में गिरे किसोर साहिल का शव नहर से निकाल लिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 07:23 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 07:23 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एक सप्ताह पहले साइकिल चलाते समय नहर में गिरे 15 वर्षीय साहिल का शव ठसका पावर हाउस के पास से मिला है। पुलिस ने शव को निकलवाया। स्वजनों ने उसकी शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि पांजूपुर निवासी साहिल साइकिल चला रहा था। इसी दौरान साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल सहित नहर में जा गिरा। स्वजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा था। उधर, रेलवे लाइन पार करते समय 38 वर्षीय शंभू कॉलोनी निवासी शंकर साहनी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें