केयू इंटर कॉलेज रोईग में डीएवी की टीम रनर अप रही
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज रोईग प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज की टीम रनर अप रही।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 08:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, साढौरा :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज रोईग प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज की टीम रनर अप रही। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित एसवाईएल नहर पर किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. अनुराग ने बताया कि इस प्रतियोगिता के 2 किमी वर्ग में दीपक व अभिषेक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। आकाश तलयान व रमन ने डबल स्कल रोईंग में रजत पदक जीता। निधि व सुष्मिता की जोड़ी ने महिलाओं की 2 किमी रोईंग में रजत पदक जीता। इसकी बदौलत टीम को रनर अप घोषित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें