विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेटियों को भी जायदाद में मिले हक', यमुनानगर में बोले मौलाना बिलाल; 3 तलाक पर क्या बोले?

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:11 PM (IST)

यमुनानगर में मौलाना बिलाल अब्दुल हसन नदवी ने तीन तलाक को बुराई बताते हुए महिलाओं और बेटियों के विरासत अधिकारों पर जोर दिया।

तीन तलाक बुराई , बेटियों को जायदाद में मिले हक: मौलाना बिलाल।

तीन तलाक बुराई , बेटियों को जायदाद में मिले हक: मौलाना बिलाल।

HighLights

  1. तीन तलाक को समाज के लिए एक बुराई बताया गया

  2. महिलाओं और बेटियों के अधिकारों पर जागरूकता फैलाने पर जोर

  3. बेटियों को जायदाद व विरासत में हक मिलना चाहिए

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बूडिया स्थित खानकाह में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की रहनुमाई में आयोजित जलसा तफहीम-ए-शरियत में तीन तलाक, महिलाओं के अधिकार और बेटियों को विरासत में मिलने वाले हक जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के जनरल सचिव मौलाना बिलाल अब्दुल हसन नदवी ने शिरकत की।

कार्यक्रम में तीन तलाक को बुराई बताते हुए समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। मौलाना बिलाल अब्दुल हसन नदवी ने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि बेटियों को जायदाद और विरासत में मिलने वाले उनके हक से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना और समाज में इन अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने जलसा तफहीम-ए-शरियत में शरीयत से जुड़े विषयों को सही तरीके से समझने, पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी विचार रखे गए।

कार्यक्रम में मौजूद धार्मिक विद्वानों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हुए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।