बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : नमिता
भारत स्काउट एवं गाइड की जिला इकाई की ओर से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
भारत स्काउट एवं गाइड की जिला इकाई की ओर से राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक पहुंची। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में उनका नाम हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान छात्राओं ने महिला शक्ति को दर्शाती कविता व भाषण पेश किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी नरेश शर्मा, संदीप गुप्ता, रितू यादव, मनोज पंजेटा, सुषमा, रजनीश गुप्ता, मंजीत, दीपक कुमार, गोपाल सिंह भी मौजूद रहे। महिला दिवस पर 16 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिज एसोसिएशन की जिला इकाई की तरफ से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सचिव मनमोहन शर्मा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक मानकपुर की शाखा में आयोजित कर 16 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक गुरनाम सिंह ने महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित करना उनके व बैंक के लिए गर्व की बात हैं। प्रदेश वाइस चेयरमैन आरके वोहरा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान अग्रणी स्तर पर कार्य कर रही हैं। इस दौरान एसोसिएशन ने कुरुक्षेत्र सर्कल की कार्यकारिणी में ऊषा खेत्रपाल व उर्मिल शर्मा को भी सम्मलित किया। यमुनानगर यूनिट के अध्यक्ष चमन लाल कैंसे ने कहा कि जो सेवानिवृत्त सदस्य अब दुनिया में नहीं हैं उनके परिवारों को भी एसोसिएशन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एसपी कांबोज, विनोद तनेजा, ऊषा खेत्रपाल, उर्मिल शर्मा उपस्थित रहे।