Move to Jagran APP

दैनिक जागरण ने बसों के पीछे लगाए पराली न जलाने के बैनर, किसानों ने सराहा

पराली न जलाने के लिए दैनिक जागरण केवल किसानों को ही जागरूक नहीं कर रहा बल्कि आमजन को भी इससे होने वाले नुकसान से अवगत करा रहा है क्योंकि आमजन की आहुति के बिना इस अभियान को कामयाब नहीं किया जा सकता।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:30 AM (IST)
दैनिक जागरण ने बसों के पीछे लगाए पराली न जलाने के बैनर, किसानों ने सराहा
दैनिक जागरण ने बसों के पीछे लगाए पराली न जलाने के बैनर, किसानों ने सराहा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पराली न जलाने के लिए दैनिक जागरण केवल किसानों को ही जागरूक नहीं कर रहा, बल्कि आमजन को भी इससे होने वाले नुकसान से अवगत करा रहा है, क्योंकि आमजन की आहुति के बिना इस अभियान को कामयाब नहीं किया जा सकता। ये लोग भी किसानों को बताएंगे कि पराली जलाने से क्या नुकसान हो सकता है। इसी मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को दैनिक जागरण ने बिलासपुर बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के पीछे बैनर लगाए, जिन पर लिखा था कि पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे। तब बस जहां से भी गुजरे इस बैनर से लोगों को जागरूक करते हुए निकले।

loksabha election banner

जब बसों पर बैनर लगाए गए तब किसानों और अनाज मंडी के आढ़तियों ने भी इसमें शिरकत की। किसान एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह बाजवा, अवध बंसल, किसान शिवकुमार बंसल, बलविद्र सैनी, सरपंच राजकुमार राणा, प्रिस, रणजीत सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण ने किसानों को जागरूक करने के लिए जो मुहिम शुरू की है, वह सराहनीय प्रयास है। क्योंकि वर्तमान में पर्यावरण इतना बिगड़ चुका है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसके लिए खेतों में अवशेषों का जलाना, फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुंआ व कचरे को जलाना सभी जिम्मेदार हैं। इसलिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। किसानों ने कहा कि वैसे तो उन्होंने आज तक फसल के अवशेषों को खेतों में नहीं जलाया है और भविष्य में भी नहीं जलाएंगे।

किसानों को करेंगे जागरुक : दलजीत बाजवा

आढ़ती दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि अनाज मंडी एसोसिएशन की तरफ से भी भविष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। क्योंकि उनके पास किसानों का आना जाना लगा रहता है। किसानों को जागरूक करेंगे कि वे भविष्य में फसल के अवशेष नहीं जलाएं। धान के अलावा गेहूं व गन्ने कटाई के बाद पत्तों में भी आग नहीं लगाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.