Move to Jagran APP

कांग्रेस का होगा आने वाला समय : सुरेश

भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। जिस कारण समाज के हर वर्ग का भाजपा से मोह भंग हो चुका है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 11:00 PM (IST)
कांग्रेस का होगा आने वाला समय : सुरेश
कांग्रेस का होगा आने वाला समय : सुरेश

संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। जिस कारण समाज के हर वर्ग का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। जबकि इनेलो व बसपा गठबंधन का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश ढांडा ने बृहस्पतिवार को शहर में एसके रोड पर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि झूठे वायदों के दम पर भाजपा ने केंद्र व राज्य में अपनी सरकारें बनाई थी। लेकिन अब जनता इसकी असलियत जान चुकी है। 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सुपड़ा साफ होना तय है। देश व प्रदेश में कांग्रेस की तूफानी लहर चल चुकी है। जनता चुनावों का इंतजार कर रही है। वहीं नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत होगी और भाजपा की बुरी तरह से हार होना तय है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.