Move to Jagran APP

कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने संभाला चार्ज, निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर आइएएस धर्मवीर सिंह ने सोमवार को चार्ज संभाल लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 07:30 AM (IST)
कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने संभाला चार्ज, निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर आइएएस धर्मवीर सिंह ने सोमवार को चार्ज संभाल लिया। इससे पहले वे शिवालिक डेवलेपमेंट एजेंसी अंबाला के सीईओ थे। सोमवार को चार्ज संभालने के दौरान नगर निगम ईओ दीपक सूरा, सीएसआई अनिल नैन व अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

loksabha election banner

पूर्व नगर निगम कमिश्नर श्याम लाल पूनिया के चरखी दादरी के डीसी नियुक्त होने के बाद नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में कमिश्नर का पद खाली था। बीते शुक्रवार को शिवालिक डेवलेपमेंट एजेंसी अंबाला के सीईओ रहे धर्मवीर सिंह को यह चार्ज दिया गया था। सोमवार को उन्होंने अपना चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुविधा केंद्र, इंजीनियरिग ब्रांच, सफाई शाखा समेत विभिन्न ब्रांचों का दौरा किया। उन्होंने नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय लिया और नगर निगम की चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, पानी की निकासी, अतिक्रमण, अवैध कब्जे हटाने समेत शहर के मुख्य मुद्दों पर रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.