Move to Jagran APP

ट्विनसिटी यमुनानगर की 150 कालोनियों को वैध करने की तैयारी, निगम ने यूएलबी को भेजी लिस्ट

हरियाणा में अवैध कालोनियों को अब अवैध किया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब यमुनानगर की 150 कालोनियों को वैध किए जाने की तैयारी हो रही है। नगर निगम ने इससे संबंधित फाइल को यूएलबी को भेज दी है।

By Sanjeev kumarEdited By: Anurag ShuklaPublished: Mon, 28 Nov 2022 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 08:54 AM (IST)
ट्विनसिटी यमुनानगर की 150 कालोनियों को वैध करने की तैयारी, निगम ने यूएलबी को भेजी लिस्ट
यमुनानगर में 150 कालोनियों को वैध किया जाएगा।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर ट्विन सिटी की 150 कालोनियों को वैध किए जाने की तैयारी अब अंतिम चरण में है। सर्वे के बाद नगर निगम की ओर से इन कालोनियों की लिस्ट यूएलबी को भेज दी गई है। हालांकि यूएलबी स्तर पर अभी इन कालोनियों का निरीक्षण किया जाना है। निर्धारित मापदंडों काे पूरा करने वाली कालोनियों को मंजूरी के बाद विकास के रास्ते खुल जाएंगे।

loksabha election banner

वर्ष-2018 में हुए सर्वे के मुताबिक 105 कालोनियां अवैध थी। इनमें से 69 कालोनियों को दो वर्ष पहले नियमित कर दिया गया था। बाकी कालोनियां रह गई थी। निगम क्षेत्र में ऐसी कालोनियों की संख्या कम नहीं हैं जो 25-30 वर्ष से बसी हुई हैं। इनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।

वैध होने पर ये मिलेंगी सुविधाएं

नगर निगम एरिया में अवैध रूप से कालोनियाें को काटे जाने का सिलसिला बेरोकटोक जारी है। लेकिन इनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। हालांकि कुछ कालोनियों में अमृत योजना के तहत सीवरेज लाइनें जरूर बिछा दी गई, लेकिन सड़कें कच्ची पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट व पेजयल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सस्ते के लालच में लोग यहां प्लाट खरीद लेते हैं। कलोनाइजरों की ओर से सुविधाएं देने का आश्वासन भी दिया जाता है, बाद में इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। अवैध रूप से काटी जा रही कुछ कालोनियों में जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से पीला पंजा भी चलाया जा चुका है।

बढ़ रही अवैध कालोनियों की संख्या

निगम क्षेत्र में धड़ाधड़ कालोनियां कट रही हैं। खासतौर पर निगम में शामिल हुए गांवों में इनकी संख्या ज्यादा हैं। लोगों ने यहां प्लाट लेकर मकान तो बना लिए, लेकिन उनको सड़कें, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई। वर्ष-2018 में अवैध कालोनियों का सर्वे किया था। इस सर्वे के आधार पर 217 कालोनियों लिस्ट तैयार हुई। उसके बाद एक बार फिर सर्वे हुआ और 105 ऐसी कालोनियां सामने आई। इनमें से 69 कालोनियों की सूची सरकार को भेजी गई थी। ये कालोनियां तीन वर्ष पहले नियमित हो चुकी हैं।

इन कालोनियों की लिस्ट भेजी

खेड़ा कालोनी, बागवाली कालोनी, जवाहर नगर, जवाहर नगर-1, ससौली कालोनी, सुंदर नगर, जवाहर नगर, सुंदर नगर-3, खेड़ा कोलोनी शादीपुर, स्कूल कालोनी शादीपुर, वसंत विहार कालोनी, सरस्वती कालोनी एक्सटेंशन-1, मायापुरी कालोनी, शिवर नगर, ,खेड़ी रांगड़ान-1, लेबर कालोनी, भट्ठा कालोनी चनेटी, गधौली कालोनी।

शिव कालोनी, स्तूप कालोनी चनेटी, कालोनी आउट साइड पांसरा, माजरी कालोनी-2, गायत्री कालोनी, सत्संग विहार कालोनी, मंडेबर कालोनी-1, ग्रीन विहार कालोनी-4, मजारी कालोनी, माजरी कालोनी-1, रायपुर कालोनी, विजय नगर कालोनी, ज्योती कालोनी, मोहन कालोनी-2, जोड़ियां कालोनी-1, सुंदर नगर-2, त्यागी कालोनी-2, रवि नगर कालोनी, नंदा कालोनी, ढेहा कालोनी, शांति कालोनी औरंगाबाद, जिमखाना कालोनी, कृष्णा कालोनी।

भारत कालोनी, उषा कालोनी, कल्याण नगर कालोनी, लक्ष्मी कालोनी, बूड़िया कालोनी, चिट्टा मंदिर कालोनी, ग्रीन विहार कालोनी, खेड़ी रांगड़ान कालोनी, ममीदी कालोनी, खेड़ीरांगड़ान-4, यमुनानगर कालोनी, फर्कपुर, तेली माजरा, गुगा माड़ी कालोनी, खेड़ा बाबा कालोनी, जोड़ियों कालोनी-2, मस्जिद कालोनी, ग्रीन विहार, कालिंदी कालोनी, सैनी कालोनी, वीर कालोनी, शिव कालोनी, जैन कालोनी-2, गोगामाड़ी कालोनी नाभ, कांसापुर कालोनी, औरंगाबाद-1, विष्ण गार्डन कालोनी, गंगा नगर, सरस्वती कालोनी एक्सटेंशन-2, राम नगर, तेजली कालोनी, गोल्डनपुरी कालोनी, रायपुर चूना भट्ठी, शांति कालोनी मुमीदी।

जम्मु कालोनी एक्सटेंशन-2, विकास नगर एक्सटेंशन-2, शंभु कालोनी, जम्मु कालोनी एक्सटेंशन-4,5, 6, सत्संग विहार कालोनी, कैलाश नगर, राजेश नगर, गांधी नगर कालोनी, रूपनगर कालोनी एक्टेंशन-1, ग्रीन विहार कालोनी, गुलाबनगर, तीर्थ कालोनी-1, 2, हनुमान कालोनी, शांति कालोनी-2, कैलाशनगर, तेलीपुरा कालोनी-1, जैन बाजार कालोनी, मल्लाह कालोनी, नहर कालोनी, सत्संग विहार कालोनी, स्कूल कालोनी रायपुर, केसर नगर कालोनी, गुलाब नगर, हनुमान कालोनी 2, 3, याशीन कालोनी।

बजाज कालोनी, शाकुंभरी कालोनी, गुरुद्वारा कालोनी, मधी कालोनी, किशोर नगर, राधा-कृष्णा एक्स्टेंशन-1, हनुमान कालोनी-4, अमर विहार कालोनी, विपिन कालोनी, ससौली कालोनी, 3, 4, भट्ठा कालोनी दड़वा, महाशक्ति कालाेनी, मोहन कालोनी, चिट्टा मंदिर कालोनी, वीर नगर, केसर नगर, बैंक कालोनी एक्सटेंशन-1, 2, इंडस्ट्रीयल कालोनी 1, 2 कांसापुर कालोनी-ए, खेड़ी रांगड़ान, मंडेबर कालोनी, गड़ी गुजरान कालोनी शामिल है।

"सरकार की योजना के मुताबिक शहर की अवैध कालोनियों को वैध किया जाना है। ऐसी 150 कालोनियों से संबंधित प्रस्ताव हाउस की बैठक में पास होने के लिए आगामी कार्रवाई के लिए यूएलबी को भेज दी गई हैं। इन कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है।"

मदन चौहान, मेयर नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.