Move to Jagran APP

मिलावटी घी के शक में प्रकाश ट्रेडर्स पर सीएम फ्लाइंग की रेड फ्रीजर में रखा हुआ था एक्सपायर घी

अशोक विहार कालोनी में मिलावटी घी के शक में सीएम फ्लाइंग ने प्रकाश ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों के घी के डिब्बे मिले हैं। फ्रीजर में रखा एक्सपायर्ड घी भी मिला है। मौके से खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने घी के नमूने लिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:39 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:39 AM (IST)
मिलावटी घी के शक में प्रकाश ट्रेडर्स पर सीएम फ्लाइंग की रेड फ्रीजर में रखा हुआ था एक्सपायर घी
मिलावटी घी के शक में प्रकाश ट्रेडर्स पर सीएम फ्लाइंग की रेड फ्रीजर में रखा हुआ था एक्सपायर घी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अशोक विहार कालोनी में मिलावटी घी के शक में सीएम फ्लाइंग ने प्रकाश ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों के घी के डिब्बे मिले हैं। फ्रीजर में रखा एक्सपायर्ड घी भी मिला है। मौके से खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने घी के नमूने लिए हैं। साथ ही आबकारी एवं कराधान विभाग से भी अधिकारियों को बिलों की जांच के लिए बुलाया गया।

loksabha election banner

बुधवार को सीएम फ्लाइंग के एसआइ दिनेश कुमार व एएसआइ राजबीर सिंह ने प्रकाश ट्रेडर्स पर छापेमारी की। सूचना थी कि यहां पर मिलावटी घी तैयार किया जा रहा है, जिस पर विभिन्न कंपनियों के लेबल लगाकर बेचा जा रहा है। मौके पर प्रकाश ट्रेडर्स के संचालक अशोक विहार कालोनी निवासी यश नागपाल भी मिले। टीम ने उनसे भी पूछताछ की। फ्रीजर में रखा था खराब घी :

दुकान के साथ ही एक गोदाम बना हुआ है जिसमें सैकड़ों की संख्या में घी के डिब्बे रखे हुए थे। सभी पर अलग-अलग कंपनियों का लेबल लगा हुआ था। यहीं एक फ्रीजर में खराब घी भी पड़ा हुआ था, जो काला पड़ चुका था। कुछ घी के डिब्बे खुले हुए भी रखे हुए थे। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मिलावटी घी तैयार करने और फर्जी बिलों पर सप्लाई करने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई। मौके से घी के सैंपल लिए गए हैं। यदि कोई अनियमितता मिली, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमारे पास पूरे बिल, कंपनी से आता है घी

प्रकाश ट्रेडर्स के मालिक यश नागपाल का कहना है कि उनके पास हटसन, वेरका, हरियाणा फ्रेश, श्री गोविद, गोवर्धन, धोलपुर, पराग, गुडरीज कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। सभी बिल के उनके पास हैं। इन्हीं कंपनियों से यह घी आता है। जो खराब घी है या कुछ पैकेट खुले हुए हैं, वह कंपनी को वापस भेजे जाते हैं। इसलिए ही उन्हें अलग रखा हुआ है। किसी तरह की कोई मिलावट नहीं की जाती। वहीं खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि घी के सात नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। कुछ घी एक्सपायर्ड डेट का मिला है, उसे निस्तारित कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.