राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर दौड़े बच्चे
मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज में 36 वें खेल मेले का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता के लिए आयोजित दौड़ से हुआ।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज में 36 वें खेल मेले का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता के लिए आयोजित दौड़ से हुआ। विशिष्ट अतिथि भावना ने सेठानी श्यामा, बानी, भरत कुमार, डॉ. शशी जौहर, सुचेता सागर की उपस्थित में रवाना किया धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य एकता, भाईचारा, नारी शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागृत करना था।
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने कहा कि ईश्वर प्रदत शरीर की देन को स्वस्थ रखना हमारा कर्तव्य है। इसकी सुरक्षा के लिए खेल, व्यायाम और शिक्षा आवश्यक है। खेल खेलते समय हम बहुत कुछ सीखते हैं जैसे अनुशासन में रहना, जीत के समय उत्साह, हारने पर सहिष्णुता, विरोधी के प्रति प्रतिरोध का भाव न रखना आदि। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को खेल मेले में एथलेटिक्स, कुश्ती, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, योग, मुक्केबाजी तथा अन्य अनेक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।