बच्चों ने यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न दें। अभिभावक भी इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 07:17 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:17 AM (IST)
संवाद सहयोगी, खिजराबाद : जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका संचालन प्राचार्य सुखबीर सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न दें। अभिभावक भी इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियमों के बारे में बताया। एनएसएस विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें