बच्चों ने मनाया दशहरा
थापर इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। पारस आर्यन हिरण्या कृष नवजोत धैर्य कनव स्नेहा जन्नत आकांक्षा माधव व आकर्ष ने रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : थापर इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। पारस, आर्यन, हिरण्या, कृष, नवजोत, धैर्य, कनव, स्नेहा, जन्नत, आकांक्षा, माधव व आकर्ष ने रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय किया। राम ने रावण का वध किया और हनुमान ने लंका दहन किया गया। बच्चों ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। स्कूल के चेयरमैन अशोक थापर और रेखा थापर ने बच्चों को दशहरा पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कभी भी किसी को बुरे काम नहीं करने चाहिए। मौके पर प्रिसिपल मिन्नी शर्मा, स्कूल संचालक अभिनव थापर, संचालिका कनिका थापर, सोनिया शर्मा आदि उपस्थित थे।