मुख्यमंत्री के छोटे भाई अचानक पहुंचे कार्यकर्ताओं से मिलने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई मास्टर चरणजीत खट्टर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में यमुनानगर आए थे। वापस करनाल लौटते हुए चरणजीत खट्टर धौड़ंग गांव में भाजपा कार्यकर्ता सीताराम गुर्जर के आवास पर अचानक पहुंचे।
संवाद सहयोगी, रादौर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई मास्टर चरणजीत खट्टर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में यमुनानगर आए थे। वापस करनाल लौटते हुए चरणजीत खट्टर धौड़ंग गांव में भाजपा कार्यकर्ता सीताराम गुर्जर के आवास पर अचानक पहुंचे। चरणजीत खट्टर ने ग्रामीणों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ऐसा व्यक्ति शासन कर रहा है, जिसने जीवन में हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर मानवीय मूल्यों को महत्व देते हुए अपना सारा जीवन मानवता की सेवा के लिए लगा दिया। भाजपा सरकार ने अपने शासन में पारदर्शिता और सामाजिक को हमेशा महत्व दिया है। इस मौके पर जगपाल सिंह पूर्व सरपंच, कुरड़िया राम नंबरदार, हुकम सिंह पूर्व मैनेजर, पुष्पेंद्र सिंह जैलदार, हरदयाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, रोहित गुर्जर, डॉ. दर्शन लाल, सेठपाल गुर्जर मौजूद रहे।