Move to Jagran APP

छठ पर्व कल, डेढ़ श्रद्धालु यमुना के घाटों पर करेंगे पूजा, तैयारी अधूरी

बाड़ी माजरा पुल के नजदीक मंगलवार को छठ पर्व मनाया जाएगा। यमुना नदी के घाटों पर पूजा करने के लिए करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन की ओर से की जाने वाली तैयारी दिखाई नहीं दे रही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM (IST)
छठ पर्व कल, डेढ़ श्रद्धालु यमुना के घाटों पर करेंगे पूजा, तैयारी अधूरी
छठ पर्व कल, डेढ़ श्रद्धालु यमुना के घाटों पर करेंगे पूजा, तैयारी अधूरी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बाड़ी माजरा पुल के नजदीक मंगलवार को छठ पर्व मनाया जाएगा। यमुना नदी के घाटों पर पूजा करने के लिए करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन की ओर से की जाने वाली तैयारी दिखाई नहीं दे रही। सफाई के लिए आए कर्मियों की संख्या न के बराबर रही। 230 बिजली के पोल पर हाई मास्क लाइट लगाने की योजना है। तैयारी में भी खानापूर्ति की जा रही है। घाटों किनारे पड़ी गंदगी को हटाया नहीं गया। घाटों पर प्रबंध करने का जिम्मा ¨सचाई विभाग व नगर निगम दोनों का है, लेकिन दोनों विभागों द्वारा सफाई और तैयारी को लेकर लापरवाही बरती गई।

loksabha election banner

यमुना नगर में नहर किनारे छठ पर्व का आयोजन तीन जगह होता है। इनमें सबसे बड़ा आयोजन बाडी माजरा पुल के निकट पश्चिमी यमुना नहर किनारे होता है। यहां पर 40 से 50 हजार लोग सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए जुटते हैं। इसके अलावा चिट्टा मंदिर के पास व हमीदा हेड के निकट भी यह आयोजन होता है। इन जगह करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचते हैं।

वेदियों को सजाने में जुटे श्रद्धालु

छठ पूर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। माताएं नहर के पानी में घुटनों तक खड़े रहकर पहले दिन डूबते सूरज को व अगले दिन उगते सूरज को अ‌र्घ्य देती हैं। करीब एक माह पहले ही इन त्योहार की तैयारी में लोग जुट जाते हैं। नहर किनारे हर साल लोगों द्वारा वेदियां बनाई जाती हैं, क्योंकि छठ पर्व कल है, इसलिए सभी घाटों पर अपनी-अपनी वेदियों को सजाने में लगे हैं।

बिछड़े तो अपनो से मिलाएंगे स्वयंसेवक

छठ पर्व में जितने प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किए जाते हैं। इसके साथ ही प्रबंध पूर्वांचल कल्याण सभा की ओर से खुद भी किए जाते हैं। सभा प्रधान नर्मदेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इस बार सभा ने स्वयं सेवक की डयूटी छठ पर्व के लिए लगाई है। सभी वालंटियर को सभा की ओर से पहचान पत्र दिए जाएंगे। ये लोगों की मदद करेंगे। यदि किसी को दिक्कत है या फिर कोई रास्ता भटक गया है इन समस्याओं का समाधान कराने में वालंटियर की अहम भूमिका रहेगी।

पूजन के लिए की खरीदारी शुरू

पूजा के लिए श्रद्धालुओं ने बाजार से खरीदारी शुरू कर दी। नारियल, चकरोता, केला, सेब, सीताफल, सिंघाड़े आदि की मांग देखी जा रही है। त्योहार सीजन में फलों के रेट भी आसमान छू रहे हैं। सेब 80 से 100, केला 50 से 60 रुपये दर्जन, नारियल 35 से 40 रुपये बेचा जा रहा है।

पटाखे के लिए अलग स्थान किया निर्धारित

इस बार छठ स्थल पर पटाखे बजाए तो जाएंगे, लेकिन सावधानी के साथ। अलग से स्थान निर्धारित किया गया है, क्योंकि पिछले साल कुछ पटाखे अज्ञानतावश भीड़ में बजा दिए गए थे। इससे लोगों में भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया था। इसलिए व्यस्त इलाके में पटाखे चलाने पर एहतियात बरतने की सलाह जिला पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस भी ऐसे लोगों पर नजर रखेगी।

दो दिन पहले पहुंची सुरक्षा

बाड़ी माजरा में होने वाली भीड़ को देखते हुए दो दिन पहले ही पुलिस कर्मी भेज दिए गए। पुलिस कर्मियों ने यहां का जायजा लिया। यमुना किनारे बने पार्क का भी दौरा किया। पटरी के साथ साथ काफी दूर तक गश्त की। दो पुलिस कर्मी पहले ही तैनात कर दिए गए। इसके साथ बाइक राइडर गश्त पर लगाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.