यमुनानगर में पराली से भरी ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
छछरौली में कोट-डारपुर मार्ग पर पराली से भरी ट्राली से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें
-1794075992109_m.webp)
यमुनानगर में पराली से भरी ट्रॉली से टकराई बाइक। सांकेतिक फोटो
HighLights
छछरौली में बाइक-पराली ट्राली की भीषण टक्कर।
हादसे में दो अज्ञात युवकों की मौके पर मौत।
पुलिस ने जांच शुरू की, मृतकों की पहचान जारी।
संवाद सहयोगी, छछरौली। क्षेत्र के कोट-डारपुर मार्ग पर ढाकवाला गांव के नजदीक शनिवार शाम पराली से भरी ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
बाइक सवार दोनों युवक कोट-डारपुर मार्ग से ढाकवाला गांव के नजदीक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पराली से भरी ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लिए
थाना छछरौली प्रभारी वेद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों युवकों को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद स्वजन को सूचना दी जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।