पंचकूला कोर्ट में चपरासी व उसका 14 वर्षीय बेटा लापता
पंचकूला कोर्ट में तैनात चपरासी महेंद्र ¨सह व उसका बेटा 14 वर्षीय राहुल संदिग्ध रूप से लापता हो गए। चार दिन से दोनों लापता हैं। उनके बारे में परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास की जगह पता कराया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब महेंद्र की पत्नी दर्शना देवी ने पुलिस को शिकायत दी है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंचकूला कोर्ट में तैनात चपरासी महेंद्र ¨सह व उसका बेटा 14 वर्षीय राहुल संदिग्ध रूप से लापता हो गए। चार दिन से दोनों लापता हैं। उनके बारे में परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास की जगह पता कराया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब महेंद्र की पत्नी दर्शना देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
सेक्टर 18 हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने बताया कि 18 सितंबर को उनके पति दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाहर निकले थे। शाम छह बजे के लगभग उनका बेटा राहुल भी घर से बाहर घूमने के लिए गया था। इसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे। देर रात तक उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आए। इस दौरान सभी रिश्तेदारियों व आसपास की जगह पर उनकी तलाश की गई। कही से भी कोई पता नहीं लग सका। चार दिन वह दोनों की तलाश कर रहे हैं। कही कोई पता न चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
कक्षा नौ में पढ़ता है राहुल :
राहुल रूपनगर कॉलोनी के शिशु वाटिका स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। घर पर उसका छोटा भाई भी है। जबकि उसके पिता महेंद्र अक्सर नौकरी की वजह से बाहर भी रूक जाते थे। दोनों के लापता होने से परिवार गमगीन माहौल में है।
कोट्स :
पिता पुत्र के लापता होने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। अभी तक कोई जानकारी उनके बारे में नहीं मिल सकी है।
राजीव मिगलानी, थाना प्रभारी जगाधरी शहर।