विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हिसार हरिद्वार एक्सप्रेस में चेन पु¨लग, यमुना ब्रिज फाटक पर 20 मिनट रुकी रही ट्रेन

By JagranEdited By:
Published: Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM (IST)

एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पु¨लग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शनिवार को एक बार फिर हिसार बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस ...और पढ़ें

अब हिसार हरिद्वार एक्सप्रेस में चेन पु¨लग, यमुना ब्रिज फाटक पर 20 मिनट रुकी रही ट्रेन
अब हिसार हरिद्वार एक्सप्रेस में चेन पु¨लग, यमुना ब्रिज फाटक पर 20 मिनट रुकी रही ट्रेन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पु¨लग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शनिवार को एक बार फिर हिसार बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस की यमुना ब्रिज के पास फाटक पर चेन पु¨लग कर दी गई। चैन पु¨लग होते ही काफी संख्या में यात्री उतरकर ट्रेन से गिरकर भागने लगे। सूचना मिलते ही आरपीएफ भी पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने ही चेन पु¨लग की है।

ट्रेन फाटक के पास 20 से 25 मिनट तक खड़ी रही। इसकी वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। फाटक के दोनों और लंबा जाम लग गया। बाद में चैन पु¨लग से कटा प्रेशर ठीक किया गया। इसके बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन तो रवाना हो गई, लेकिन इसकी वजह से प्रभावित हुआ यातायात एक घंटे तक भी सुचारू नहीं हो सका। लोगों को जहां से भी रास्ता दिखा अपना वाहन निकालने में लग गए। एक घंटे के बाद ही कुछ राहत मिल सकी। आरपीएफ थाना प्रभारी का कहना है कि चैन पु¨लग हुई थी। इसकी वजह से दिक्कत आई। राजबीर नाम का एक व्यक्ति पकड़ा गया है। यह कपड़े बेचने का कार्य करता है। इसी ने चैन पु¨लग की है।

बदमाश भी कर चुके लूटपाट की वारदात

चेन पु¨लग का फायदा आम यात्रियों से अधिक बदमाश उठाते हैं। पिछले दिनों चंडीगढ़ से पाटलीपुत्र के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बदमाशों ने लूटपाट की थी। यात्रियों से लूटपाट के बाद पांसरा फाटक के पास बदमाश चेन पु¨लग कर फरार हो गए थे। चैन पु¨लग को लेकर कार्रवाई करने का अधिकार आरपीएफ के अधीन आता है। जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन की बात करें, तो यहां पर हर रोज चैन पु¨लग की वारदातें हो रही हैं। आरपीएफ हर समय थाने पर तैनात रहती है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।