विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रताप नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गौ तस्कर घेरे, 100 किग्रा गोमांस जब्त; VHP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:08 PM (IST)

छछरौली के कन्यावाला जंगल से गौ रक्षा दल की सूचना पर प्रताप नगर पुलिस ने लगभग एक क्विंटल गोमांस बरामद ...और पढ़ें

गौ रक्षा दल की मदद से 1 क्विंटल गोमांस बरामद।

गौ रक्षा दल की मदद से 1 क्विंटल गोमांस बरामद।

HighLights

  1. कन्यावाला जंगल से गौ रक्षा दल की सूचना पर गोमांस बरामद

  2. प्रताप नगर पुलिस ने एक क्विंटल गोमांस जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा

  3. इकराम हिरासत में, अनीश, निसार, अनवर समेत अन्य आरोपी फरार

धर्म बीर, छछरौली। छछरौली उपमंडल के गांव कन्यावाला के जंगल से गौ रक्षा दल के सदस्यों ने प्रताप नगर पुलिस की सहायता से करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से इकराम नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

मामले में अनीश, निसार, अनवर समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो फिलहाल पुलिस की पहुंच से बाहर बताए जा रहे हैं।

प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने कन्यावाला के जंगल में निगरानी की।

इसी दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गोमांस लेकर जाते दिखाई दिए। टीम को देखते ही एक व्यक्ति मौके से भाग गया, जबकि दूसरे व्यक्ति इकराम को पुलिस की मदद से हिरासत में ले लिया गया।

थाना प्रभारी प्रताप नगर रोहतास ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ जारी है। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत गोवंश की हत्या दंडनीय अपराध है।

पहले भी सामने आ चुके हैं गोकशी के मामले

प्रताप नगर क्षेत्र में गोकशी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। नागल पट्टी गांव के अलावा इब्राहिमपुर,भूड कलां और ताजेवाला के जंगल तथा टिबड़ियों क्षेत्र से भी गोकशी के मामले सामने आने की बात कही गई है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष जयकरण ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गाय को माता का दर्जा देता है। प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- एंबुलेंस से शराब की तस्करी, आरा में रोहतक के तीन गिरफ्तार; हरियाणा से पटना भेजी जा रही थी