एंबुलेंस से शराब की तस्करी, आरा में रोहतक के तीन गिरफ्तार; हरियाणा से पटना भेजी जा रही थी
भोजपुर उत्पाद विभाग ने बक्सर-पटना फोरलेन पर एक एंबुलेंस से 388 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। हरियाणा से पटना ...और पढ़ें
-1789244986128_m.webp)
एंबुलेंस से शराब की तस्करी। फाइल फोटो
HighLights
एंबुलेंस से 388 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।
हरियाणा से पटना लाई जा रही थी शराब।
तीन शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, आरा/करनाल। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर की टीम ने बक्सर-पटना फोरलेन पर छापेमारी कर एक एंबुलेंस से 388 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। एंबुलेंस में बने तहखाने में छिपाकर शराब हरियाणा से पटना लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक एंबुलेंस से शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर यात्री शेड के पास बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहन रोककर तलाशी ली। तलाशी दौरान एंबुलेंस से शराब बरामद की गई।
इसके बाद वाहन चालक अजय पुत्र खेमचंद, निवासी हसनगढ़, थाना सांपला, जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ दिनेश पुत्र स्व. राकेश, निवासी चुलियाणा, थाना रोहतक, हरियाणा और गोपाल पुत्र स्व. पृथ्वी सिंह, निवासी हसनगढ़, थाना सांपला, जिला रोहतक, हरियाणा को भी पकड़ा गया। विभाग ने शराब और एंबुलेंस को जब्त कर तीनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
