101 कंबल वितरित कर मनाया नया साल
सनातन संस्कृति सेवा संस्थान की संस्थापक शशिप्रभा ने यमुना रेलवे पुल के नजदीक शनि मंदिर प्रांगण में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कंबल बांटकर धर्म लाभ कमाया।
संवाद सहयोगी, जगाधरी: सनातन संस्कृति सेवा संस्थान की संस्थापक शशिप्रभा ने यमुना रेलवे पुल के नजदीक शनि मंदिर प्रांगण में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कंबल बांटकर धर्म लाभ कमाया। साध्वी शशि प्रभा ने इसका श्रेय भगवान राम को देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने भिलनी के झूठे बेर खाकर उसका उद्धार किया। भगवान राम ने उसे दर्शन देकर भवसागर के पार किया। वहीं नर सेवा नारायण सेवा की परंपरा को निभाते हुए 101 कंबल वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने लेागों से आह्वान किया कि वे असहाय लोगों की मदद करें। मौके पर बशेशर दयाल शर्मा, विशाल सैनी, अमन कुमार, राम कुमार, प्रमोद कुमार, धर्म सिंह, कृष्ण लाल, सुभाष, केवल कृष्ण सैनी, विनोद कुमार उपस्थित रहे।