भारत रत्न जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस मनाया
डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिसिपल रमन शर्मा ने बचों को बताया कि 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस मनाया जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे।
संस, रादौर : डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिसिपल रमन शर्मा ने बच्चों को बताया कि 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस मनाया जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। पटना में अपने विद्यार्थी जीवन में जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। जयप्रकाश नारायण बिहार विद्यापीठ में शामिल हो गए, जिसे युवा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रेरित करने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सुप्रसिद्ध गांधीवादी डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा द्वारा स्थापित किया गया था, जो गांधी जी के एक निकट सहयोगी रहे और बाद में बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री रहे। 1998 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1965 में मैग्सेसे से पुरस्कृत किया गया। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दिल्ली में उनके नाम पर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भी बना हुआ है।