यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गांव में बिजली मीटर लगाने का विरोध करने के आरोप में किसान नेता समेत दो पर केस
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव में बिजली मीटर लगाने का विरोध करने के आरोप में भाकियू के बिलासपुर ब्लाक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव में बिजली मीटर लगाने का विरोध करने के आरोप में भाकियू के बिलासपुर ब्लाक के प्रधान सुखदेव सिंह और करणवीर पर केस दर्ज हुआ है। घटना के करीब एक माह बाद बिजली निगम एक्सईएन की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई हुई है। वहीं सुखदेव सिंह का कहना है कि गांव के चारों और की सड़क टूटी हुई है। यदि अधिकारियों को मीटर लगाने हैं, तो इससे पहले सड़कों की भी सुध ले। किसानों की आवाज उठाते रहेंगे। छह अक्टूबर को बिजली निगम की टीम गांव सलेमपुर बांगर में जगमग योजना के तहत घरों से बाहर मीटर लगाने पहुंची थी। जब टीम मीटर लगा रही थी। बिजली निगम के अधिकारियों का आरोप है कि जब टीम मीटर लगा रही थी। इसी दौरान वहां पर सुखदेव सिंह व करणवीर ग्रामीणों के साथ वहां पर पहुंच गए और मीटर लगाने का विरोध कर दिया। एसडीओ व अन्य कर्मियों को भी धमकी दी। जिससे गांव में मीटर लगाने का कार्य नहीं हो सका। अब इस मामले में एक्सईएन भूपेंद्र सिंह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। जांच अधिकारी एएसआइ कंवल सिंह का कहना है कि शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। मंधार व भोगपुर में भी कर्मी बंधक बनाए गए थे :
पिछले माह मंधार व भोगपुर गांव में भी बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इन गांवों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली निगम की टीम पहुंची थी। यहां पर कर्मियों को छुड़वाने गए अधिकारियों को भी बंधक बना लिया गया था। बाद में जुर्माना कम करने की शर्त पर ही अधिकारियों व कर्मियों को छोड़ा गया था।
