Move to Jagran APP

कार सवारों पर लगाया बच्चे को अगवा करने का आरोप

शहर के हरी नगर में रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने कार सवार चार लोगों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोपितों के पास हथियार भी थे। वह मौका पाकर उनके चंगुल से बच निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 07:06 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 07:06 AM (IST)
कार सवारों पर लगाया बच्चे को अगवा करने का आरोप
कार सवारों पर लगाया बच्चे को अगवा करने का आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

शहर के हरी नगर में रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने कार सवार चार लोगों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोपितों के पास हथियार भी थे। वह मौका पाकर उनके चंगुल से बच निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया।

शहर के हरि नगर निवासी राकेश कुमार ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बेटा सौरव चौथी क्लास में पढ़ता है। वह दोपहर को ट्यूशन जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे सफेद रंग की कार में चार युवक मिले। उन्होंने इशारा करके उसे अपने पास बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे अगवा करने के लिए बेहोश करने को कोई नशीला पदार्थ दे दिया। तेजली खेल परिसर के पास बेटा उनके चंगुल से बच कर भाग निकला। रास्ते में उसे दो लड़के मिले जो उसे घर पर छोड़ कर गए। जब वह घर पर पहुंचा तो काफी सहमा हुआ था। बच्चे का कहना है कि जिन लोगों ने उसे अगवा किया उनके पास हथियार भी थे। कार में दो बच्चे और भी थे। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

बच्चा कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है : जितेंद्र कुमार

मामले की जांच कर रहे थाना शहर के एएसआइ जितेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चा कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है। वह कभी कहता है कि कार में दो लोग थे, जिनमें से एक फोन पर बात कर रहा था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि बच्चा क्राइम पेट्रोल सीरियल ज्यादा देखता है। बच्चे के बयान के आधार पर मामले को गंभीरता से देखते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.