कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सुढैल के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर उसकी पहचान भंभौली निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सुढैल के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर उसकी पहचान भंभौली निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई। आरोपित चालक के खिलाफ के केस दर्ज किया गया है।
मृतक अनिल कुमार केबल का कार्य करता था। शाम करीब आठ बजे वह कार्य खत्म कर वापस गांव में लौट रहा था। जब वह सुढैल के पास पहुंचा, तो कार ने उसको टक्कर मार दी। सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
आज था जन्मदिन :
27 नवंबर को अनिल का जन्मदिन था। रोजाना वह रात को नौ बजे तक कार्य खत्म कर निकलता था, लेकिन शाम को वह जल्दी निकल गया। बाइक भी उसने पांच माह पहले ही खरीदी थी। परिवार में उसका एक बड़ा भाई है। पिता भी मजदूरी करते हैं।