विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीषण हादसे में ट्रक से टकराई कार, मौके पर ही महिला की मौत

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 04:06 PM (IST)

नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में एक इनोवा कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

भीषण हादसे में ट्रक से टकराई कार, मौके पर ही महिला की मौत
भीषण हादसे में ट्रक से टकराई कार, मौके पर ही महिला की मौत

जेएनएन, यमुनानगर। भंभौली गांव के नजदीक इनोवा और ट्रक की टक्कर भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग पिंजौर से हरिद्वार जा रहे थे। यह हादसा नेशनल हाईवे की एक संकरी पुलिया पर तब हुआ जब एक ओर से सामान से लदा हुआ मिनी ट्रक आ रहा था और दूसरी ओर से इनोवा कार।  दोनों के टकराने से भीषण हादसा हुआ। हालांकि इस दौरान दोनों वाहनों की स्पीड ज्यादा नहीं थी। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : जेल में ही कैदी बनें इंजीनियर, सॉफ्टवेयर बनाकर बचाया करोड़ों का खर्च

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।

बताया जा रहा है कि जिस संकरी पुलिया पर यह हादसा हुआ, यहां कोई सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगा। इसके अलावा कोई ब्लिंकर भी नहीं था। हादसे का कारण सड़क पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम न होना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कुख्यात गैंगसस्‍टर काला पर कोर्ट परिसर में हमला, विरोधी गुट ने की फायरिंग


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।