बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ चलाएंगे अभियान : नवीन संधू
शहर में इस समय पटाखे बजाते बुलेट बाइक सवारों से हर कोई परेशान है। अधिकतर छात्र और युवा बुलेट पर पटाखे बजाते हैं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी हो चुकी है लेकिन कोई सख्त कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं हो रही है। बुलेट सवार ये छात्र और युवा महिलाओं व युवतियों से भी छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस की इस दिशा में कार्रवाई को लेकर शहर यमुनानगर के थाना प्रभारी नवीन संधू से दैनिक जागरण संवाददाता अवनीश कुमार ने विशेष बातचीत की।
शहर में इस समय पटाखे बजाते बुलेट बाइक सवारों से हर कोई परेशान है। अधिकतर छात्र और युवा बुलेट पर पटाखे बजाते हैं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी हो चुकी है, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं हो रही है। बुलेट सवार ये छात्र और युवा महिलाओं व युवतियों से भी छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस की इस दिशा में कार्रवाई को लेकर शहर यमुनानगर के थाना प्रभारी नवीन संधू से दैनिक जागरण संवाददाता अवनीश कुमार ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं उनसे बातचीत के अंश : बुलेट लेकर चलने वाले युवा पटाखे बजाते हैं?
इस तरह की शिकायतें मिली है। बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनके चालान किए जाएंगे। साथ ही जिन दुकानों से बुलेट के यह स्पेशल साइलेंसर लिए जाते हैं। उन पर भी कार्रवाई होगी। पटाखे बजाने वालों की बाइक सहित फोटो 8818000120 पर भेज सकते हैं। निश्चित कार्रवाई होगी। कॉलेजों के आसपास बाइक आवारा युवा घूमते हैं?
कॉलेजों व स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त करती है। इस पर और अधिक गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। छुट्टी के समय कॉलेजों व स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त लगाई जाएगी। इस बारे में कोई भी छात्रा या अभिभावक उन्हें शिकायत भी कर सकते हैं। उनका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पार्को और सड़कों के किनारे शराबियों का जमावड़ा लगता है?
इसे रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। रेहड़ी चालकों व दुकानदारों को भी इस बारे में सचेत किया जाएगा। पुलिस अलर्ट है। अवैध रूप से शराब पिलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व आमजन के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए क्या करेंगे?
देखिए, पुलिस हमेशा लोगों की शिकायत सुनने को तैयार है। शहर के लोगों को कोई भी शिकायत है, तो वह उनसे मिल सकते हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी। लोगों की सुरक्षा के लिए ही पुलिस है। आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कई केसों में गिरफ्तारी नहीं हो रही है, कोई राजनैतिक दबाव तो नहीं है?
कोई दबाव नहीं है। केसों के जांच अधिकारियों को तबादला हुआ है। उन्होंने भी थाने का अभी चार्ज संभाला है। सभी केसों का स्टेटस चेक करा रहे हैं। इन केसों के बारे में पता किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।