Move to Jagran APP

तीन दिन के बाद खिली धूप, ठिठुरन बरकरार

तीन दिन तक लगातार बारिश के बाद बृहस्पतिवार को चौथे दिन मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह के समय बादल छाए हुए थे लेकिन बाद में सूरज निकल गया और दिनभर धूप खिली रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 09:32 AM (IST)
तीन दिन के बाद खिली धूप, ठिठुरन बरकरार
तीन दिन के बाद खिली धूप, ठिठुरन बरकरार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : तीन दिन तक लगातार बारिश के बाद बृहस्पतिवार को चौथे दिन मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह के समय बादल छाए हुए थे, लेकिन बाद में सूरज निकल गया और दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम 14 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट की संभावना है। धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली है। दिनभर की गतिविधियां सामान्य रही।

loksabha election banner

इनसेट

पार्को में रही रौनक

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई। इस दौरान लोग मकानों की छतों व पार्को में धूप सेंकते देखे गए। बच्चों को भी धूप में मस्ती करते हुए देखा गया। नेहरू पार्क में धूप का लुत्फ उठा रहे राजेश व सुनील कुमार ने बताया कि तीन से लगातार बारिश के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बृहस्पतिवार को धूप निकलने पर राहत मिली है। उनका कहना है कि धूप निकलने पर आसानी से दैनिक कामकाज निपटाए जा सकते हैं। इनसेट

छाए रहेंगे बादल

आगामी दिनों में तापमान में भी गिरावट आने बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को को न्यूनतम 5 व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय बादल भी छाए रह सकते हैं। शनिवार को न्यूनतम सात व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम सात व अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। सोमवार को फिर बूंदाबांदी व बादल छाए रहने की संभावना है। हवा में नमी 70-80 प्रतिशत रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.