भाजपा कार्यकर्ताओं ने कामगारों को वितरित की खाद्य सामग्री
पूर्व पार्षद संगीता सिघल ने बताया कि जैसे ही कामगारों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला वे तभी खाद्य सामग्री लेकर बाइपास पर पहुंच गए।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विभिन्न राज्यों से उप्र की ओर जा रहे कामगारों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री, फल, लस्सी और दूध के पैकेट वितरित किए। पूर्व पार्षद संगीता सिघल ने बताया कि जैसे ही कामगारों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला, वे तभी खाद्य सामग्री लेकर बाईपास पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए हालातों ने इन कामगारों को लौटने के लिए मजबूर कर दिया है। इनको सुरक्षित भेजने के लिए सरकार अपने स्तर पर व्यवस्था कर रही है। कामगारों को भी धैर्य रखना चाहिए। सरकार की ओर से मिले निर्देशों का पालन करते हुए इनको खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, आदित्य चावला, जंगशेर सिंह, मोहित बंसल व सतीश शर्मा सेवा भाव से यह कार्य कर रहे हैं। वहीं, हेल्पिग हैंड ग्रुप की ओर से भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कामगारों को खाद्य सामग्री बांटी गई। मौके पर डाक्टर नरेंद्र साही, अजय मनिकटाहला, रवि शादीपुर, राजेश कालरा, कंचन नागपल, रवि सिब्बल, अमर सिंह, यश, संदीप उपस्थित रहे।