भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई
लोकसभा चुनाव में मतगणना के बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायबसिंह सैनी ने कांग्रेसी उम्मीदवार को लगभग तीन लाख 80 हजार से अधिक से हराकर जीत हासिल की।
संवाद सहयोगी, रादौर : लोकसभा चुनाव में मतगणना के बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायबसिंह सैनी ने कांग्रेसी उम्मीदवार को लगभग तीन लाख 80 हजार से अधिक से हराकर जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार नायब सैनी की जीत पर रादौर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे है। कार्यकर्ताओं ने शहर में लड्डू बांटकर और ढोल बजवाकर खुशी का इजहार किया। विधायक श्यामसिंह राणा के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लडडू बांटे। बुबका चौक के पास भाजपा मंडल प्रधान विनोद सिगला के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जश्र मनाया। युवा भाजपा नेता अमित गर्ग के शहर में एसके रोड पर स्थित कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का जश्न मनाया। शहर के अनाजमंडी रोड पर भाजपा नेता धनपत सैनी, नगरपार्षद भगवतदयाल कटारिया, गुलशन सैनी, तरुण गर्ग, हरीश गर्ग के नेतृत्व में लडडू बांटकर खुशियां मनाई गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप